सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Barthi B team became the winner in the volleyball competition

Bilaspur News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में बरठीं बी टीम बनी विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 01 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Barthi B team became the winner in the volleyball competition
बरठीं में  आयोजित द्वितीय कहलूर वॉलीबाल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। 
विज्ञापन
झंडूता में द्वितीय कहलूर चैंपियनशिप का समापन
Trending Videos

चेतना संस्था के महासचिव हरीश नड्डा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
युवाओं से नशे से दूर रहने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं( बिलासपुर)। झंडूता खंड के अंतर्गत बरठीं में आयोजित द्वितीय कहलूर वॉलीबाल चैंपियनशिप का समापन हर्षोल्लास के साथ हो गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बरठीं बी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। समापन अवसर पर चेतना संस्था के महासचिव हरीश नड्डा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस दौरान विजेता बरठीं बी टीम को 26,000 रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई जबकि बरठीं ए टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 16,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि अपने नाम की। वहीं कलोल टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिसे 11,000 रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अब्दुल रजाक को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया और उन्हें 7500 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। इसके अलावा अर्थ गौतम को शानदार खेल के लिए 3,100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि हरीश नड्डा ने कहा कि युवा देश की रीढ़ है और इस रीढ़ को मजबूत बनाने में खेलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। चेतना संस्था श्रेष्ठ, सशक्त और अनुशासित युवा तैयार करने के उद्देश्य से निरंतर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करती आ रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवांश चंदेल, डाॅ. राम प्रकाश, मनोज पराशर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed