{"_id":"697f380e951af6f8330bce9e","slug":"guru-ravidas-was-not-only-a-saint-but-also-a-social-reformer-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-153205-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: केवल संत ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक थे गुरु रविदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: केवल संत ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक थे गुरु रविदास
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी में आयोजित हुआ गुरु रविदास जयंती पर कार्यक्रम
युवाओं से रविदास के विचारों को जीवन में उतारने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत दधोल कस्बे में रविवार को गुरु रविदास जयंती मनाई गई। पे बैक सोसायटी, बिलासपुर यूनिट की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर हुए कार्यक्रम में गण्यमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, युवाओं तथा महिलाओं ने भाग लेकर गुरु रविदास के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु रविदास जी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया गया। दीप प्रज्वलन के दौरान उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों समता, भाईचारे, सामाजिक न्याय और मानवता को अपने जीवन में अपनाने की भावना व्यक्त की। इसके उपरांत गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक रवि वेंस ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी केवल एक संत ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक थे, जिन्होंने उस समय सामाजिक कुरीतियों, ऊंच-नीच और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाई, जब ऐसा करना साहस का कार्य था। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का संदेश मन चंगा तो कठौती में गंगा आज भी उतना ही प्रासंगिक है और हमें आत्मशुद्धि, सद्भाव और समानता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। पे बैक सोसायटी बिलासपुर यूनिट के पदाधिकारी राजेंद्र भाटिया ने भी विचार रखे। उन्होंने बताया कि सोसायटी का उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना, जरूरतमंदों की सहायता करना और ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना है। सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र ठाकुर ने कहा कि गुरु रविदास जयंती जैसे आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
Trending Videos