{"_id":"6a7f1381de5c57b2870e6ff0","slug":"bear-recovered-in-bls-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165596-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फोरलेन पर पिकअप से 180 पेटी बीयर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फोरलेन पर पिकअप से 180 पेटी बीयर बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक सहित तीन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
बिना वैध दस्तावेजों के ले जाई जा रही थी बीयर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर की टीम ने फोरलेन पर मंडी भराड़ी के पास नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से बिना वैध दस्तावेजों के 180 पेटी बीयर बरामद की है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस की टीम मंडी भराड़ी पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 180 पेटी बीयर बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में पिकअप चालक रोहित कौंडल, गुरप्रीत सिंह और सुमित कुमार सभी निवासी गांव मंडी माणवा, डाकघर कोठीपुरा के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है और बीयर को कहां ले जाया जा रहा था, इस संबंध में भी जांच की जा रही है।