{"_id":"6a7f1acc76e907f5e30aceed","slug":"cm-inauguration-projects-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165607-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भराड़ी को तहसील का दर्जा, हटवाड़ में डॉक्टरों के दो पद भरने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भराड़ी को तहसील का दर्जा, हटवाड़ में डॉक्टरों के दो पद भरने की घोषणा
विज्ञापन
घुमारवीं के दधोल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री सुक्खू ने 301 मीटर भंजवाणी पुल समेत कई सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास
स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई और विद्युत क्षेत्र की योजनाओं को भी मिली गति
सड़कों के सुधारीकरण से जुड़े करीब 72 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने भराड़ी को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। इसके साथ ही हटवाड़ में डॉक्टरों के दो पद भरने की घोषणा भी की। इन घोषणाओं से क्षेत्र में प्रशासनिक और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को उनके घरद्वार के नजदीक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के दधोल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इनमें सड़क, पुल, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, कौशल विकास, प्रशासनिक सुविधाओं, विद्युत और व्यावसायिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने भंजवाणी में सतलुज नदी पर बनने वाले 301 मीटर लंबे पुल का शिलान्यास किया। इसके अलावा जुनाला-करलोटी, छत-बरठीं सड़क के उन्नयन कार्यों का भी शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने भगडवांन गांव तक सड़क निर्माण, तरघेल से लदरौर सड़क के सुधारीकरण एवं उन्नयन, रोपड़ी-मैरी-हरितल्यांगर सड़क, तरघेल-कुरसाई-छतर-बरोटा सड़क, बरोटा-डुमैहर-ऊंडा-मिहाड़ा संपर्क सड़क से संबंधित कार्यों का भी उद्घाटन किया। सड़कों के सुधारीकरण से जुड़े करीब 72 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। उठाऊ पेयजल योजना देहरा हटवाड़ के सुधारीकरण कार्य का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही घुमारवीं क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं की पुरानी और क्षतिग्रस्त वितरण प्रणाली के प्रतिस्थापन कार्य का शिलान्यास किया गया। सिंचाई क्षेत्र में उठाऊ सिंचाई योजना छत हिम्मर को भी आगे बढ़ाया गया। कृषि क्षेत्र में किसान संवाद केंद्र भराड़ी के भवन का शिलान्यास किया गया। इससे किसानों को कृषि संबंधी जानकारी और विभागीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलने की उम्मीद है। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी के भवन का उद्घाटन किया गया। वहीं कौशल विकास केंद्र घुमारवीं के भवन का भी उद्घाटन हुआ। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कौशल अकादमी और खेल कौशल केंद्र भराड़ी से संबंधित कार्यों को भी गति दी गई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान घुमारवीं के प्रशासनिक भवन, कार्यशाला भवन, छात्रावास और आवासीय भवन से संबंधित कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल हटवाड़, राज्य स्तरीय सीवीटी केंद्र के भवन एवं खेल मैदान, स्पोर्ट्स क्लब घुमारवीं के भवन का भी शिलान्यास किया गया।
सिविल अस्पताल घुमारवीं परिसर में बहुउद्देशीय भवन और आंतरिक रोगी विभाग भवन से संबंधित कार्यों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेहड़ी सरेल के भवन का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने हटवाड़ में डॉक्टरों के दो पद भरने की घोषणा की। इससे क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
कोट्स
प्रशासनिक सुविधाओं का होगा विस्तार
भराड़ी को तहसील का दर्जा देने की घोषणा को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके साथ ही तहसील कार्यालय भराड़ी के भवन का भी शिलान्यास किया गया। निहारी विश्राम गृह के अतिरिक्त भवन का उद्घाटन किया गया। हिमुडा कार्यालय भवन और बाल आश्रम घुमारवीं भवन से संबंधित कार्यों को भी गति दी गई। बिजली और व्यावसायिक सुविधाओं से जुड़े कार्य विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 33 केवी कांगू से कंदरौर लाइन के संवर्धन कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं औहर में वे-साइड एमिनिटीज के दूसरे चरण और व्यावसायिक सुविधाओं के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार चुनौतियों से लड़ना जानती है और ईमानदारी, पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संघर्ष से निकलकर आने वाला व्यक्ति आम जनता की परेशानियों और जरूरतों को बेहतर ढंग से समझता है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी सुविधाएं घरद्वार के नजदीक मिलें। उन्होंने कहा कि सरकार विकास योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में एक साथ कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास से आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है।