{"_id":"6a7f1205a7ad9a5f6f100026","slug":"piligrimages-in-naina-devi-temple-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165598-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: माता नयना देवी के दरबार में 40 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: माता नयना देवी के दरबार में 40 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण अष्टमी मेलों के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
पंजाब, हिमाचल समेत कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजता रहा शक्तिपीठ
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए आगे बढ़ते रहे। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन करने के साथ प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। जिला प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ पेयजल, ठहरने और यातायात को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम के माध्यम से श्री नयना देवी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों पर निगरानी रखी जा रही है। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए जर्मन हैंगर में ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।