{"_id":"6a7f22b9ffb0695f0b087e26","slug":"chief-minister-news-bls-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165613-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में शुरू होंगी एमबीए, एमसीए और एमटीए कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में शुरू होंगी एमबीए, एमसीए और एमटीए कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री सुक्खू ने घुमारवीं दौरे के दौरान की घोषणा
घंडावली कॉलेज में बीबीए और बीसीए की कक्षाएं भी होंगी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में एमबीए, एमसीए और एमटीए की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में बीबीए और बीसीए की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने घुमारवीं दौरे के दौरान तड़ौन ग्राम पंचायत में पशु औषधालय खोलने की भी घोषणा की।
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने सीएम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार कर रही है, ताकि लोगों को बेहतर सेवाएं उनके घरद्वार के समीप मिल सकें। कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा और युवाओं के हित में कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक के ऋण की सुविधा दी जा रही है। सरकार का प्रयास है कि आर्थिक स्थिति किसी भी विद्यार्थी की उच्च शिक्षा में बाधा न बने। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। सत्ता संभालने के बाद उन्होंने अनाथ बच्चों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए उन्हें चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सरकार मछुआरों की समस्याओं के समाधान के लिए योजनाएं चला रही है और विधवाओं के बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी भी उठा रही है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए ई-टैक्सियों और बसों के लिए सब्सिडी दी जा रही है। धर्माणी ने अन्य राज्यों की राजनीतिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए ऑपरेशन लोटस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में यह लोगों के जनादेश के कारण सफल नहीं हो सका। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से दिए जा रहे सहयोग का भी उल्लेख किया और घुमारवीं में खेल छात्रावास के लिए धन उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, कांग्रेस नेता विवेक कुमार, हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्ष अरुणा महाजन आदि मौजूद रहे।