{"_id":"6a7f1bba788a3cb19701ca88","slug":"soldier-died-in-road-accident-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165606-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कुठेड़ा के सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कुठेड़ा के सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालाजी से लौटते नादौन के पास हादसा, 14 डोगरा में तैनात थे 25 वर्षीय विकास
सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, घायल भाई एम्स में उपचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/गेहड़वीं। ग्राम पंचायत मलागण के गांव कुठेड़ा निवासी करीब 25 वर्षीय सेना के जवान विकास पुत्र भाग सिंह की नादौन के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। विकास 14 डोगरा में देहरादून में तैनात थे और तीन दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार विकास अपने भाई के साथ बाइक पर ज्वालाजी मंदिर में माथा टेकने गए थे। दर्शन करने के बाद दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। नादौन के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भाई का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। शव का शुक्रवार को हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। विकास करीब ढाई वर्ष पहले सेना में भर्ती हुए थे। शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विधायक जीतराम कटवाल और कांग्रेस नेता विवेक कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। नम आंखों से लोगों ने वीर जवान को अंतिम विदाई दी और परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।