{"_id":"69f49a99f1c20dbc5e0be15d","slug":"bhagwati-jagran-will-be-held-on-may-8-at-gugga-temple-bhated-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-159044-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गुग्गा मंदिर भटेड़ में 8 मई को होगा भगवती जागरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गुग्गा मंदिर भटेड़ में 8 मई को होगा भगवती जागरण
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 01 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जागरण में सुप्रसिद्ध लोक गायक करेंगे मां का गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री गुग्गा जागरण कमेटी बरमाणा की ओर से 8 मई को एक विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के युवा समाजसेवी गगन ठाकुर ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन रात्रि 9:00 बजे से बरमाणा के ऐतिहासिक गुग्गा मंदिर भटेड़ में संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार जागरण में सुप्रसिद्ध लोक गायक काकू राम ठाकुर, क्षेत्र के मशहूर लोकगायक सुरेश वर्मा और संजना भोला अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन संजीव भारद्वाज करेंगे। कमेटी के प्रधान विक्रम ठाकुर, सचिव गोपाल दास, कोषाध्यक्ष नीलम शर्मा और सदस्य शशि शर्मा, सुनील, पवन शर्मा ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें व प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि सभी श्रद्धालु भक्ति के साथ इस जागरण में भाग ले सकें।
Trending Videos