फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur hrtc bus 31 gram chitta seized two arrested

Bilaspur News: एचआरटीसी बस में 31 ग्राम चिट्टा लेकर पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 Jul 2026 02:34 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 27 Jul 2026 02:34 PM IST
सार

बिलासपुर के स्वारघाट में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी बस से 31 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और नशे के पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
bilaspur hrtc bus 31 gram chitta seized two arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एचआरटीसी बस से 31 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में दोनों आरोपी जिले में नशे की खेप पहुंचाने की फिराक में थे। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने कैंची मोड़ फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान कीरतपुर की ओर से आ रही एचआरटीसी बस की तलाशी ली। जांच में डियारा सेक्टर निवासी अरुण कुमार (32) और अविनाश कुमार उर्फ कन्नू (32) के कब्जे से कुल 31 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। बरामदगी के बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे जिले में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अविनाश कुमार उर्फ कन्नू के खिलाफ पहले से मारपीट, धमकी, सड़क दुर्घटना समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों के पुराने संपर्कों और संभावित सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed