{"_id":"6a67a91fd23dd8980a0e2615","slug":"rotary-club-organizes-annapurna-langar-at-aiims-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164450-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एम्स में रोटरी क्लब ने लगाया अन्नपूर्णा लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एम्स में रोटरी क्लब ने लगाया अन्नपूर्णा लंगर
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में रोटरी क्लब की ओर से लगाया गए लंगर में भोजन ग्रहण करते लोग। स्रोत: रोटरी क्लब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रोटरी क्लब बिलासपुर ने सोमवार को अन्नपूर्णा दिवस के अवसर पर एम्स बिलासपुर में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए विशाल लंगर का आयोजन किया। इस दौरान चने-चावल, कढ़ी-चावल और खीर का प्रसाद वितरित किया गया। लंगर में करीब 1500 लोगों ने भोजन ग्रहण किया।
रोटरी क्लब के प्रधान नरेंद्र खन्ना ने बताया कि जुलाई से क्लब का नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है। नई कार्यकारिणी में चेतन ठाकुर को क्लब सचिव और सेवानिवृत्त उप शिक्षा निदेशक दीप चंद गौतम को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष क्लब ने लाखों रुपये की लागत से कई जनहित कार्य किए। इनमें बिलासपुर कॉलेज चौक और चंपा पार्क चौक पर करीब एक लाख रुपये की लागत से दो वाटर कूलर स्थापित करना, चंगर स्कूल में वाटर कूलर लगवाना, आर्थिक रूप से कमजोर 40 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित करना, डढोग स्कूल में पानी की टंकी लगवाना, वृद्धाश्रम को 12 हीटर उपलब्ध कराना और बध्यात स्कूल में सीलिंग फैन लगाना शामिल है। इसके अलावा शहर के चंपा पार्क का भव्य प्रवेश द्वार भी रोटरी क्लब ने ही बनवाया है।
नरेंद्र खन्ना ने कहा कि इस वर्ष क्लब सेवा कार्यों का दायरा और बढ़ाएगा। उन्होंने समाजसेवा में रुचि रखने वाले लोगों से रोटरी क्लब से जुड़कर जनकल्याण के कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। लंगर सेवा में क्लब प्रधान नरेंद्र खन्ना, सचिव चेतन ठाकुर, कोषाध्यक्ष दीप चंद गौतम, पूर्व प्रधान इंजीनियर एनआर शर्मा, टीसी सैणी, सुनील गुप्ता, संजीव वात्स्यायन, ललित शर्मा और इंद्र राज सहित अन्य सदस्यों ने स्वयं भोजन परोसकर सेवा की।