{"_id":"6a67a7fc40559eb6f5029198","slug":"demand-for-action-in-theft-case-memorandum-submitted-to-sp-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164445-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चोरी मामले में कार्रवाई की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चोरी मामले में कार्रवाई की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने पहुंचे कचौली पंचायत ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचौली पंचायत कार्यालय में हुई थी चोरी,सीसीटीवी डीवीआर, स्कैनर और 20 हजार नकदी ले गए थे चोर
ग्रामीणों ने जल्द गिरफ्तारी की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकास खंड सदर की कचौली पंचायत के कार्यालय में हुई चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को पंचायत प्रधान रामप्यारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान को ज्ञापन सौंपकर मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
प्रधान रामप्यारी ने बताया कि 17 जुलाई की तड़के करीब चार बजे अज्ञात चोरों ने पंचायत कार्यालय को निशाना बनाया। चोर कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर, एक स्कैनर और परिसर में स्थित एक दुकान से करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक घटना के बाद करीब आधा किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिला। वहीं घटनास्थल के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। प्रधान ने बताया कि इस संबंध में 17 जुलाई 2026 को एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।
ज्ञापन के माध्यम से पंचायत ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पंचायत क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी से लोगों का कानून व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।