{"_id":"6a67a871a263cb0710044626","slug":"risk-of-accidents-increases-due-to-deep-potholes-on-the-brahmapukhar-vinayakghat-road-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164435-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ब्रह्मपुखर–विनायकघाट सड़क पर गहरे गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ब्रह्मपुखर–विनायकघाट सड़क पर गहरे गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल निकासी बंद होने से खेतों और मकानों में घुस रहा बारिश का पानी
स्थानीय लोगों ने दो दिन का अल्टीमेटम देकर आंदोलन की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। फोरलेन निर्माण कार्य के चलते ब्रह्मपुखर से विनायकघाट तक सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सोमवार को सेव माउंट संस्था के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्रामीणों और दुकानदारों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था बहाल करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर हालात नहीं सुधरे तो क्षेत्रवासी शांतिपूर्ण ढंग से फोरलेन निर्माण कार्य रोकने के लिए मजबूर होंगे।
सेव माउंट संस्था के अध्यक्ष पवन ठाकुर और सचिव संजय कटवाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि फोरलेन निर्माण के कारण ब्रह्मपुखर से विनायकघाट तक सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए सफर जोखिमभरा हो गया है। आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। इनमें विद्यार्थी, कर्मचारी, किसान, व्यापारी और मरीज शामिल हैं, लेकिन सड़क की बदहाली के कारण सभी को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कहा कि फोरलेन निर्माण के दौरान कई स्थानों पर नालियों और प्राकृतिक जल निकासी मार्गों को बंद कर दिया गया है। इसके कारण बरसात का पानी सड़क पर जमा हो रहा है और आसपास के खेतों व मकानों में घुस रहा है। इससे किसानों की फसलों और लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। बरसात में सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे आवाजाही बेहद मुश्किल हो जाती है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि निर्माण कंपनी को निर्देश देकर दो दिनों के भीतर सड़क के गड्ढे भरवाए जाएं, आवश्यक मरम्मत कराई जाए और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र की जनता लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निर्माण कंपनी और प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल में निहारखान-वासला पंचायत के उपप्रधान मदन ठाकुर, धर्मपाल ठाकुर, पंकज ठाकुर, प्रकाश चंद, आकाश ठाकुर, मुकेश नड्डा, शशि चौधरी, गोपाल नड्डा, निकू राम, रवींद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने जनहित में शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई।