फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Panchayat election review meeting emphasizes on purification of voter lists and training of personnel

Bilaspur News: पंचायत चुनाव की समीक्षा बैठक में मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण और कर्मियों के प्रशिक्षण पर जोर

Tue, 28 Jul 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Panchayat election review meeting emphasizes on purification of voter lists and training of personnel
पंचायत चुनाव समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ
राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने बिलासपुर में की बैठक
विज्ञापन

शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल कुमार खाची ने सोमवार को बचत भवन बिलासपुर में हाल ही में संपन्न पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनावों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन की चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सराहना करते हुए भविष्य में निर्वाचन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण, सुदृढ़ीकरण तथा चुनाव ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के नियमित प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव बेहद संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण होते हैं, क्योंकि कई स्थानों पर हार-जीत का अंतर बहुत कम होता है। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने बेहतर समन्वय और कुशल कार्यप्रणाली के साथ पूरी चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता व टीम भावना की भी सराहना की। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण, संसाधनों की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। अनिल खाची ने मतदाता सूचियों को निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला बताते हुए कहा कि उनके शुद्धिकरण और अद्यतन कार्य की अधिकारी स्वयं नियमित निगरानी करें। उन्होंने नए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण, त्रुटि सुधार और मतदाता जागरूकता अभियान को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की सूक्ष्म योजना और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जिला प्रशासन और विभिन्न अधिकारियों से चुनाव प्रक्रिया को लेकर फीडबैक भी लिया तथा भविष्य में निर्वाचन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने राज्य निर्वाचन आयुक्त का स्वागत करते हुए हाल में संपन्न पंचायत एवं शहरी निकाय चुनावों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। एसडीएम एवं सहायक आयुक्त राज कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त रूपिंदर कौर, जिले के एसडीएम, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, नगर निकायों के कार्यकारी अधिकारी और ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed