फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shiva Taxi Union cracks down on illegal passenger transport in private vehicles.

Bilaspur News: निजी गाड़ियों में अवैध सवारी ढुलाई पर सख्त हुई शिवा टैक्सी यूनियन

Tue, 28 Jul 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shiva Taxi Union cracks down on illegal passenger transport in private vehicles.
घुमारवीं में आयोजित शिवा टैक्सी यूनियन की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत: यूनियन
घुमारवीं में आयोजित हुई यूनियन की बैठक, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्राइवेट नंबर की गाड़ियों से कथित रूप से हो रही अवैध सवारी ढुलाई के खिलाफ शिवा टैक्सी यूनियन ने सख्त रुख अपनाया है। यूनियन की बैठक घुमारवीं में प्रधान सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नियमों का उल्लंघन कर व्यावसायिक रूप से सवारियां ढोने वाले निजी वाहनों की पहचान कर उनके नंबर प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग को सौंपे जाएंगे, ताकि उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। बैठक में टैक्सी संचालकों ने कहा कि पिछले कुछ समय से कई प्राइवेट नंबर की गाड़ियां किराये पर यात्रियों को लाने-ले जाने का कार्य कर रही हैं। इससे वैध परमिट लेकर टैक्सी संचालन करने वाले वाहन मालिकों और चालकों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उनका कहना था कि टैक्सी संचालक परिवहन विभाग के सभी नियमों का पालन करते हुए टैक्स, परमिट और अन्य औपचारिकताएं पूरी करते हैं, जबकि कुछ लोग निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग कर अनुचित लाभ उठा रहे हैं। यूनियन ने निर्णय लिया कि ऐसे सभी वाहनों का विवरण एकत्र कर संबंधित विभागों को सौंपा जाएगा और नियमित जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस अवसर पर यूनियन में दो नई टैक्सियों का पंजीकरण भी किया गया। बैठक में करीब 30 टैक्सी ऑपरेटर और चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed