फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur delhi leh hrtc bus chitta recovered three arrested

Himachal News: दिल्ली-लेह HRTC बस में 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद, बिलासपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Jul 2026 12:41 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 28 Jul 2026 12:41 PM IST
सार

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्वारघाट में दिल्ली-लेह जा रही HRTC बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने हरियाणा और कुल्लू निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
bilaspur delhi leh hrtc bus chitta recovered three arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने स्वारघाट क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान दिल्ली से लेह जा रही एचआरटीसी बस की तलाशी ली। इस दौरान बस में सवार तीन लोगों के कब्जे से 27.60 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी सुनील, अनिल राठी और कुल्लू निवासी नीरत सिंह पुत्र हीरू राम के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 27 जुलाई को आरटीओ बैरियर के पास एसडीटी की टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान दिल्ली से लेह जा रही एचआरटीसी बस को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान आरोपियों के पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपियों के संबंध अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से हो सकते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि एक आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed