सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur in women's category, private ITI Pranjali became overall champion in men's category

Bilaspur News: महिला में बिलासपुर, पुरुष वर्ग में प्राइवेट आईटीआई प्रांजलि बनी ओवरऑल चैंपियन

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 02 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur in women's category, private ITI Pranjali became overall champion in men's category
विज्ञापन
19वीं जिला स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
Trending Videos

मुख्यातिथि ने किया विजेताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 19वीं जिला स्तरीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। महिला में बिलासपुर, पुरुष वर्ग में प्राइवेट आईटीआई प्रांजलि बनी ओवरऑल चैंपियन रही। मुख्यातिथि सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी सोलन शालिनी ठाकु ने रविभिन्न आईटीआई से आए अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं विशेष अतिथि के रूप में सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी परवाणू दीक्षा कुमारी ने भी शिरकत की और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
समारोह के दौरान प्रधानाचार्य इंजीनियर ओंकार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। जिला आईटीआई स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा ने मुख्य एवं विशेष अतिथियों सहित सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राइवेट आईटीआई प्रांजलि के एमडी हरीश उप्पल, प्राइवेट आईटीआई संतोषी के एमडी अमरनाथ, आईटीआई श्री नयना देवी से डीडीओ रमेश कुमार डांगी, बिलासपुर आईटीआई से वर्ग अनुदेशक आशीष मेहता एवं राजेंद्र कुमार सहित विभिन्न आईटीआई के अनुदेशक, तकनीकी स्टाफ, टीम मैनेजर एवं कोच उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में बिलासपुर आईटीआई ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया, जबकि पुरुष वर्ग में प्राइवेट आईटीआई प्रांजलि ने ओवरऑल चैंपियन बनकर सफलता दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed