{"_id":"6a96a86f6bf67c11bf0cb783","slug":"bilaspur-namhol-510-gram-charas-arki-two-youth-arrested-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: 510 ग्राम चरस के साथ अर्की के दो युवक गिरफ्तार, कार की तलाशी में बरामद हुआ नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: 510 ग्राम चरस के साथ अर्की के दो युवक गिरफ्तार, कार की तलाशी में बरामद हुआ नशा
Tue, 01 Sep 2026 03:57 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 01 Sep 2026 03:57 PM IST
सार
बिलासपुर के नम्होल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 ग्राम चरस बरामद की है। एनएच-205 पर दयोथ चौक ब्रह्मपुखर के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार अर्की क्षेत्र के दो युवकों से चरस बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नम्होल पुलिस चौकी की टीम ने एनएच-205 पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 510 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामले में अर्की क्षेत्र के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नम्होल चौकी की टीम ने दयोथ चौक ब्रह्मपुखर के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें सवार दोनों युवकों के कब्जे से करीब 510 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार (24) और नीतिन (26) के रूप में हुई है। दोनों सोलन जिले के अर्की क्षेत्र के गांव गडयाच (चोरटू), डाकघर कुंहर के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला बरमाणा थाना में दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके अलावा पुलिस नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।