फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   mission drishti bilaspur eye screening children 3 to 8 years

बिलासपुर में 3 से 8 साल के बच्चों की होगी आंखों की स्क्रीनिंग, दो बच्चों में मिला दृष्टि दोष

Tue, 01 Sep 2026 03:17 PM IST
Bilaspur bureau बिलासपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 03:17 PM IST
mission drishti bilaspur eye screening children 3 to 8 years
बच्चों में आंखों की समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार के लिए बिलासपुर जिला प्रशासन ने ‘मिशन दृष्टि बिलासपुर’ अभियान शुरू किया है। सोमवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला रौड़ा से अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ। पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के 50 बच्चों की आंखों की जांच की। जांच में प्राथमिक पाठशाला के दो बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्या सामने आई। अभियान के तहत 1 सितंबर 2026 से जिले के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 8 वर्ष की आयु के बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी। शुरुआती जांच में स्नेलन चार्ट के माध्यम से बच्चों की दृष्टि की जांच होगी। जिन बच्चों में दृष्टि दोष की आशंका मिलेगी, उनकी ऑटो-रिफ्रैक्टर मशीन से आगे जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर बच्चों को नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास रेफर किया जाएगा। वहीं, जिन बच्चों को चश्मे की आवश्यकता होगी, उन्हें चश्मा उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी की जाएगी। अभियान के पहले दिन रौड़ा प्राथमिक पाठशाला और संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के 50 बच्चों की जांच की गई। इनमें आंगनबाड़ी केंद्र के 12 बच्चों में कोई दृष्टि दोष नहीं मिला, जबकि प्राथमिक पाठशाला के 38 बच्चों में से दो बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्या सामने आई। अतिरिक्त उपायुक्त रुपिंदर कौर ने कहा कि कम उम्र में दृष्टि संबंधी समस्या का पता नहीं चलने पर बच्चों की पढ़ाई, सीखने की क्षमता और समग्र विकास प्रभावित हो सकता है। छोटे बच्चे अक्सर अपनी परेशानी बता नहीं पाते, इसलिए नियमित स्क्रीनिंग जरूरी है। समय पर उपचार और चश्मे की मदद से उनकी दृष्टि को बेहतर किया जा सकता है। हर ब्लॉक को मिलेगी ऑटो-रिफ्रैक्टर मशीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी शशि दत्त शर्मा ने बताया कि अभियान में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेबीएस) की टीमों को शामिल किया गया है। ये टीमें स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों की आंखों की जांच करेंगी। वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के पास एक ऑटो-रिफ्रैक्टर मशीन उपलब्ध है। प्रशासन की ओर से अतिरिक्त मशीनें खरीदने की प्रक्रिया जारी है। मशीनें उपलब्ध होने के बाद प्रत्येक ब्लॉक को एक-एक मशीन देने की योजना है। अतिरिक्त मशीनें आने तक मौजूदा मशीन को 15-15 दिन की शिफ्ट में अलग-अलग ब्लॉकों में भेजकर स्क्रीनिंग की जाएगी। मशीन के संचालन के लिए संबंधित स्वास्थ्य टीमों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। सदर ब्लॉक की आरकेबीएस टीम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चित्रकूट: खतरे का निशान पार कर 129.750 मीटर पर पहुंचा मंदाकिनी नदी का जलस्तर

01 Sep 2026

पानीपत में साधकों ने किया योग और प्राणायाम, बीमारियों को मात दे रहे प्रेम पार्क के साधक

01 Sep 2026

फरीदकोट जेल में बंद किसान नेता काका सिंह कोटड़ा की तबीयत बिगड़ी

उज्जैन: महाकाल के दरबार में भस्म आरती का दिव्य नजारा, चांदी के मुकुट और मुंड माला से सजे बाबा

01 Sep 2026

VIDEO: भाजपा अनुसूचित मोर्चा पदाधिकारियों ने कांग्रेस का पुतला फूंका, शुद्धिकरण के नाम पर समाज को बांटने की साजिश का आरोप

31 Aug 2026
विज्ञापन

बनबसा में सीएम धामी का युवा संवाद: नशे व शिक्षा पर बेबाक चर्चा, टनकपुर में परीक्षा केंद्र की मांग; कांग्रेस पर भी साधा निशाना

31 Aug 2026

निषाद समाज की जातियों को विमुक्त जाति में शामिल करने की मांग; VIDEO

31 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: हल्द्वानी में गूंजा देववाणी का जयघोष, मेयर गजराज ने किया संस्कृत शोभायात्रा का शुभारंभ

31 Aug 2026

सन्नपुरा गांव में लकड़बग्घे का हमला, सुनील ने हिम्मत दिखाकर बचाई जान, चचेरा भाई भी बाल-बाल बचा

31 Aug 2026

VIDEO: क्रिकेट ट्रायल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

31 Aug 2026

छह माह से जलभराव, सड़क पर ग्रामीणों ने रोपा धान, जताया विरोध; VIDEO

31 Aug 2026

खतरे के निशान से सिर्फ 85 सेमी दूर सोन नदी; VIDEO

31 Aug 2026

तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग, श्रेया बनीं मिसेज तीज; VIDEO

31 Aug 2026

कनहर बांध का जलस्तर फिर 262 के पार, 10 फाटक खुले, 4 बंद हुए; VIDEO

31 Aug 2026

यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन; VIDEO

31 Aug 2026

ब्राह्मण एकता परिषद ने किया प्रदर्शन; VIDEO

31 Aug 2026

बारिश से थाना परिसर जलमग्न, फरियादियों और पुलिसकर्मियों की बढ़ी परेशानी; VIDEO

31 Aug 2026

प्रार्थना सभा में छात्रा ने किया समाचार वाचन; VIDEO

31 Aug 2026

300 विद्यार्थियों ने पूछे यातायात, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़े सवाल; VIDEO

31 Aug 2026

बुरहानपुर: गांव के बाहर नवजात का शव मिलने से हड़कंप, पानी की टंकी के पास पड़ा मिला मासूम

31 Aug 2026

VIDEO: भीमताल में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता ने सौंपी तहरीर

31 Aug 2026

लखनऊ: रुदौली से आया युवक टॉवर पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर उतारा

31 Aug 2026

फरीदाबाद में खेल दिवस पर तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दम दिखाया

31 Aug 2026

कानपुर से 20 मिनट में हेलीकॉप्टर से फरीदाबाद अस्पताल पहुंचा मरीज

31 Aug 2026

फतेहाबाद में पुरानी रंजिश में बाइक सवार पर हमला, गाड़ी सवार युवकों ने टक्कर मारकर डंडों से पीटा

31 Aug 2026

गुरुग्राम में खेल विभाग की सुस्ती से अधर में लटका चेंजिंग रूम और हॉल का निर्माण कार्य

31 Aug 2026

मशाल जुलूस निकाल सफाई कर्मचारियों ने जताया रोष

रोहतक में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

31 Aug 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल धरनास्थल पर पुलिस और आंदोलनकारियों में हुई तीखी नोकझोंक, लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीण

31 Aug 2026

चमोली: भालू ने महिला पर किया हमला, डंडी-कंडी के सहारे ले गए अस्पताल

31 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed