सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur police alert regarding safety of school children, school buses checked

Bilaspur News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बिलासपुर पुलिस सतर्क, स्कूल बसों की हुई चेकिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 17 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur police alert regarding safety of school children, school buses checked
विज्ञापन
दस्तावेज, फिटनेस, फर्स्ट एड बॉक्स और सुरक्षा उपकरणों की जांच, चालकों को दिए सख्त निर्देश


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिलासपुर पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल बसों की विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने स्कूल बसों के दस्तावेज, फिटनेस प्रमाणपत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर सहित अन्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच की।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बस चालकों और परिचालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही ओवरलोडिंग न करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल पहुंचाने के लिए सावधानी बरतने को कहा गया। पुलिस ने यह भी जांचा कि बसों में आपातकालीन निकास व्यवस्था सही तरीके से कार्य कर रही है या नहीं। जिन वाहनों में आवश्यक सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई, उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार चेतावनी देकर कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों की नियमित जांच आगे भी जारी रहेगी ताकि बच्चों को सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed