सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   I am going to the temple of Mother, Mother has called you... devotees danced on this hymn.

Bilaspur News: मैं मां दे मंदर जाना मां ने आप बुलालेया... भजन पर झूमे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 17 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
I am going to the temple of Mother, Mother has called you... devotees danced on this hymn.
गुग्गा मंदिर खैरियां लुहणू में आयोजित जागरण में प्रस्तुति देता हुआ कलाकार। स्रोत: जागरूक पाठक।
विज्ञापन
चंबा से आए काकू राम, दीक्षा ने किया मां का गुणगान

शिव पार्वती, श्री राधा कृष्ण, बाबा बालक नाथ की निकाली झांकी
-गुग्गा मंदिर खैरियां लुहणू में विशाल भगवती जागरण का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। गुग्गा जाहर वीर कमेटी खैरिया की ओर से प्राचीन गुग्गा मंदिर परिसर में 24वां विशाल भगवती जागरण हुआ।
रात करीब आठ बजे स्थानीय पंडित ने मां की पावन ज्योति को विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया। इस दौरान जागरण कमेटी के सभी सदस्यों ने परिवार सहित आयोजन की सफलता के साथ विश्व शांति की कामना भी की। इससे पूर्व विशाल भंडारे हुआ। अवारी खलीन से प्रसिद्ध बोटी अमरनाथ शर्मा और उनकी टीम ने कहलूरी धाम का आयोजन किया गया। इस जागरण में चंबा से लोक गायक काकू राम ठाकुर और दीक्षा ने मां का गुणगान किया। काकू राम ने सर्वप्रथम गणेश वंदना से मैया जी के जागरण की शुरूआत की और उन्होंने एक के बाद एक भजनों से मां भगवती का गुणगान किया। उन्होंने गोविंद बोलो हरी गोपाल बोलो, छोटी-छोटी गईयां छोटे-छोटे ग्वाल, वे मनमोणेया बालक नाथा, मैं मां दे मंदर जाना मां ने आप बुलालेया, मेरी मैया दा दवारा आदि हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी भेंटें गाकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डूबोया। वहीं, इसी ग्रुप की गायिका दीक्षा ने भी मां की भेंटे गाकर श्रद्धालुओं को बांधे रखा। इस दौरान शिव पार्वती, श्री राधा कृष्ण और बाबा बालक नाथ की जी की सुंदर एवं आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। वहीं, सुबह सतीश कुमार ने माता तारा रानी की कथा अनूठे अंदाज में सुनाई गई, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब पसंद किया। मां भगवती की आरती के बाद जागरण को विश्राम दिया गया। वहीं गुग्गा जाहर वीर कमेटी खैरियां के प्रधान राज कुमार और उप प्रधान अशोक वर्मा ने बताया कि जनता के सहयोग से आयोजित इस जागरण की सफलता के लिए कमेटी सदस्य और सभी सहयोगी बधाई के पात्र हैं। जागरण को सफल बनाने के लिए संजीव कुमार, देवराज, विनोद, अनिल कुमार, जोगेंद्र कुमार दारी, कमलजीत, पवन राणा, अब्बू, दिपेश, रितेश, आशु, काकू, ईलू, रविंद्र, मनोज कुमार आदि ने अहम भूमिका निभाई।

गुग्गा मंदिर खैरियां लुहणू में आयोजित जागरण में प्रस्तुति देता हुआ कलाकार। स्रोत: जागरूक पाठक।

गुग्गा मंदिर खैरियां लुहणू में आयोजित जागरण में प्रस्तुति देता हुआ कलाकार। स्रोत: जागरूक पाठक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed