सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students were given information about IGNOU assignments, exams, project reports and practicals.

Bilaspur News: छात्रों को इग्नू की असाइनमेंट, परीक्षा, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, प्रैक्टिकल की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 17 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Students were given information about IGNOU assignments, exams, project reports and practicals.
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित इग्नू की इंडक्शन मीटिंग में उपस्थित छात्र व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रबंध
विज्ञापन
बिलासपुर महाविद्यालय में इग्नू की इंडक्शन मीटिंग का हुआ आयोजन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में चल रहे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र में पढ़ रहे नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया।
समारोह में कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इग्नू से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत व लगन से पढ़ाई करने का आह्वान किया। बताया कि यदि पढ़ाई से संबंधित अधिक जानकारी लेनी है तो विद्यार्थी महाविद्यालय में कार्यरत प्राध्यापकों से मिलकर अधिक जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इग्नू से संबंधित असाइनमेंट, परीक्षा, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, प्रैक्टिकल आदि सभी विषयों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इंटरैक्टिव बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों को इग्नू की साइट पर जाकर विभिन्न फॉर्म्स, आइडेंटिटी कार्ड्स, एग्जामिनेशन हॉल टिकट और असाइनमेंट संबंधित प्रश्न पत्रों आदि को प्रिंट करने के तरीके को प्रैक्टिकल करके भी दिखाया। इग्नू में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दो बार दाखिला होता है। जनवरी 2026 सत्र की दाखिले की तिथि खत्म हो गई है इसलिए अब जो भी इग्नू के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं वह अब जुलाई 2026 में प्रवेश ले सकते हैं। जून 2026 में होने वाली इग्नू परीक्षाओं के लिए सभी विद्यार्थियों को हॉल टिकट और पहचान पत्र लाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी इच्छुक विद्यार्थी/व्यक्ति को विभिन्न पाठ्यक्रमों से संबंधित अधिक जानकारी लेनी है तो वह राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में चल रहे इग्नू अध्ययन केंद्र 1113 में किसी भी दिन आकर सुबह 10:00 बजे से 1:00 के बीच में ले सकते हैं। इस अवसर पर इग्नू की असिस्टेंट समन्वयक डॉ. मोनिका ने भी विचार रखे और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर प्रो. तेज सिंह, प्रो. संजय, इग्नू में कार्यरत सभी कार्यालय कर्मचारियों सुरजीत, जमना देवी, शिव प्रताप, पवन, मीना, अनिल, विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed