{"_id":"69f752a232927de5dd048119","slug":"bilaspur-resonates-with-annadata-fitness-ride-also-carries-message-of-de-addiction-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159168-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अन्नदाता फिटनेस राइड से गूंजा बिलासपुर, नशामुक्ति का भी संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अन्नदाता फिटनेस राइड से गूंजा बिलासपुर, नशामुक्ति का भी संदेश
विज्ञापन
फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित राइड में मौजूद युवा व किसान। स्रोत: साई
विज्ञापन
संडे विद साइकिल में किसानों और युवाओं की भागीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। फिट इंडिया अभियान के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) हॉस्टल बिलासपुर में रविवार को अन्नदाता फिटनेस राइड (संडे विद साइकिल) का आयोजन किया गया। इस साइकिल रैली में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों और युवा किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री हरि राम पवार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने साई हॉस्टल के प्रशिक्षु खिलाड़ियों और किसान संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब देश का अन्नदाता फिट इंडिया जैसे अभियानों से जुड़ता है, तो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नई उमंग का संचार होता है। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस भी राष्ट्र निर्माण के लिए बेहद आवश्यक है। इस दौरान साई हॉस्टल से लेकर नगर तक निकाली गई साइकिल रैली में खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वस्थ समाज का संदेश दिया। रैली के समापन पर ‘जय जवान-जय किसान’ के नारों से माहौल गूंज उठा। किसान संघ के जिला मंत्री रमेश ठाकुर ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल और फिटनेस की ओर प्रेरित करना है। कार्यक्रम में साई हॉस्टल के कबड्डी कोच पंकज शर्मा और मुक्केबाजी कोच रामचंद्र आर्य का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर पवन चंदेल, प्रतीक सांख्यान, पीयूष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos