सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Braving the scorching heat, 53,000 devotees visited the Naina Devi shrine.

Bilaspur News: भीषण गर्मी को दरकिनार कर 53 हजार श्रद्धालुओं ने किए नयना देवी के दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 21 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Braving the scorching heat, 53,000 devotees visited the Naina Devi shrine.
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए थे पुख्ता प्रबंध

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में रविवार को भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर रही। हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां नयना देवी के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
रविवार देर शाम तक करीब 53 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। सुबह तड़के मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। दिनभर मंदिर परिसर, सीढ़ियों और मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भीषण गर्मी और उसम के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। पुलिस, होमगार्ड जवानों और मंदिर कर्मियों ने दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा, जिससे श्रद्धालुओं को शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से दर्शन करवाए गए। भीड़ के बावजूद कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। गर्मी को देखते हुए विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और धार्मिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेयजल और छबील की व्यवस्था की। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। मंदिर अधिकारी चतर सिंह रनौत ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उचित व्यवस्थाएं की गई थी, ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। सभी श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक माता के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed