{"_id":"69f740b46e11e7e8830be0cf","slug":"burahal-village-will-soon-be-connected-with-road-facility-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159176-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सड़क सुविधा से जल्द जुड़ेगा बुराहल गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सड़क सुविधा से जल्द जुड़ेगा बुराहल गांव
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 03 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुविधा से जल्द जुड़ेगा बुराहल गांव -विधायक ने लोगों को दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत मलांगण पंचायत का बुराहल गांव सड़क सुविधा से जल्द जुड़ेगा। लोगों की समस्याएं जानने के लिए बुराहल गांव पहुंचे झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने प्रस्तावित सड़क के लिए चिह्नित जमीन का निरीक्षण करने के बाद ग्रामीणों को समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अब यह केवल प्रस्ताव नहीं, बल्कि उनकी प्राथमिकता है। विभागीय औपचारिकताएं जल्द पूरी करके इस सड़क को स्वीकृति दिलवाई जाएगी।
मलांगण पंचायत का बुराहल गांव अभी तक सड़क सुविधा से वंचित है। सड़क सुविधा के अभाव में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए जीतराम कटवाल गांव में पहुंचे। ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित करने के साथ ही उन्होंने उनकी समस्याएं भी जानीं। उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी गांव के समग्र विकास के लिए सीढ़ी का पहला पायदान होती है। सड़क को केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि संबंधित क्षेत्र की भाग्य रेखा कहा जाता है। जिस गांव में सड़क पहुंच जाती है, विकास को पहुंचने में देर नहीं लगती। सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार और सामाजिक संपर्क की राह खुलती है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि बुराहल गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का उनका सपना जल्द साकार किया जाएगा। बाद में उन्होंने डाहड, गालियां, झंडूता और भगतपुर का दौरा भी किया।
Trending Videos