{"_id":"69aeba7c86eb1f1f1606aaa3","slug":"calendar-of-state-and-district-level-programs-prepared-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-155543-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्रांत और जिला स्तरीय कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्रांत और जिला स्तरीय कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन
इतिहास संकलन योजना की प्रांत कार्यकारिणी की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना समिति की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक बिलासपुर में प्रांत मार्गदर्शक इंद्र डोगरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के प्रांत अध्यक्ष डॉ. सूरत ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से समिति के प्रांत और जिला स्तर पर वर्ष भर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का विस्तृत कैलेंडर तैयार कर केंद्र को भेजने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा यह भी तय किया कि अप्रैल से पहले जिन जिलों में समितियों का पुनर्गठन नहीं हो पाया है, वहां जल्द ही पुनर्गठन कर नई समितियों का गठन किया जाएगा। समिति को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने पर भी बल दिया गया।
इंद्र डोगरा ने बताया कि समिति जल्द ही पत्रिका प्रकाशित करेगी। इसके प्रकाशन का दायित्व समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी को सौंपा है। बैठक में प्रांत सचिव डॉ. डीडी वर्मा, संगठन महामंत्री डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. विक्रांत गुलेरिया सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सभी जिलों की समितियों के अध्यक्ष तथा प्रांत और जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
Trending Videos