{"_id":"69aed9f13b375a0b31067de5","slug":"three-accused-of-murderous-attack-on-former-head-sent-to-jail-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-155597-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमले के तीन आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के दिन पट्टा में किया था हमला, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पट्टा पंचायत के पूर्व प्रधान रवि पाल पर होली के दिन हुए जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में मनीष कुमार (33) निवासी गांव टिकरी, सनी चंदेल (40) निवासी भदरोग और नवीन निवासी भदरोग शामिल हैं। इससे पहले पुलिस ने मनीष कुमार और सनी चंदेल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से दोनों को 9 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने पूछताछ के आधार पर तीसरे आरोपी नवीन को भी गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को तीनों आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।बताया जा रहा है कि बीते बुधवार शाम गांव पट्टा में हुए इस हमले में पूर्व प्रधान रवि पाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमले में उनके सिर, गर्दन और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।
डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos