{"_id":"6a0b12582373b80cb00990ba","slug":"celebration-of-bjps-victory-in-talai-nagar-panchayat-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-160130-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तलाई नगर पंचायत में भाजपा की जीत पर जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तलाई नगर पंचायत में भाजपा की जीत पर जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहतलाई मंडल ने जताया जनता का आभार
विधायक जीतराम कटवाल को बताया जीत का श्रेय
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई मंडल भाजपा ने तलाई नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की शानदार जीत पर खुशी जताते हुए क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है। मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रकाश शर्मा ने कहा कि बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई की नगर पंचायत के सात में से पांच वार्डों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर भगवा परचम लहराया है।
उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं और झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल की कार्यशैली पर जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने तलाई नगर पंचायत में जीत की हैट्रिक लगाई है, जो विधायक जीतराम कटवाल के जन्मदिवस पर एक विशेष तोहफा भी है।
मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हुआ है और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया। इसी का परिणाम है कि जनता ने एक बार फिर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। विधायक जीतराम कटवाल ने नवनिर्वाचित पार्षद सरोज कुमारी, सुनीता रानी, नंदलाल शर्मा, बलवीर और चमनलाल सोनी को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत तभी विकसित होगा, जब गांव और शहर भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे। तलाई नगर पंचायत की जनता ने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को समर्थन देकर इस संकल्प में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है। कटवाल ने कहा कि जीत का श्रेय भाजपा के मजबूत संगठन और जुझारू कार्यकर्ताओं को भी जाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी पार्षदों के सहयोग से शाहतलाई को आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos