{"_id":"6a0b12f1a1dc3c413d09eddb","slug":"saurabh-of-bandla-won-the-danoh-dangals-choti-mali-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-160129-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बंदला के सौरभ ने जीती दनोह दंगल की छोटी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बंदला के सौरभ ने जीती दनोह दंगल की छोटी माली
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 18 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ी माली में जितेंद्र विजेता और शम्मी उपविजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर शहर से सटे दनोह गांव में लखदाता पीर छिंज कमेटी दनोह की ओर से विशाल दंगल का आयोजन किया गया। करीब पांच लाख रुपये की लागत से आयोजित इस दंगल में बड़ी माली का खिताब दुमछेड़ी पंजाब के जितेंद्र पहलवान ने अपने नाम किया, जबकि लुधियाना के शम्मी पहलवान उपविजेता रहे।
विजेता पहलवान को गुर्ज के साथ 11 हजार रुपये और उपविजेता को 9 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। छोटी माली का मुकाबला बंदला के सौरभ पहलवान ने जीता, जबकि अमृतसर के गुरप्रीत पहलवान उपविजेता रहे। विजेता को गुर्ज सहित 5100 रुपये और उपविजेता को 4100 रुपये की ईनामी राशि प्रदान की गई। वहीं बाल केसरी खिताबी कुश्ती कसोल के गौरव ने जीती, जबकि चांदपुर के ओम पहलवान उपविजेता रहे। दंगल में विभिन्न राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। छिंज कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा और कोषाध्यक्ष रामलाल ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया। दंगल का आयोजन मुख्य रेफरी कोच रामपाल की देखरेख में हुआ। वहीं अनिल शर्मा और चमन चंदेल ने छड़ीबरदार की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में ओयल पंचायत के पूर्व प्रधान दिनेश कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने छिंज कमेटी को अपनी ओर से 11 हजार रुपये की नकद सहायता राशि भेंट की।
Trending Videos