सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress formed election management committee for the Ghumarwin Nagar Parishad elections.

Bilaspur News: नगर परिषद घुमारवीं चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई चुनाव प्रबंधन समिति

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 03 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congress formed election management committee for the Ghumarwin Nagar Parishad elections.
विज्ञापन
एलआर नड्डा को बनाया गया समिति का अध्यक्ष
Trending Videos

ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावों को लेकर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन चंबेल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर परिषद चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और चुनावी रणनीति को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश धर्माणी की अनुशंसा पर नगर परिषद घुमारवीं चुनावों के मद्देनजर चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति का उद्देश्य चुनावी गतिविधियों का संचालन, वार्ड स्तर पर समन्वय स्थापित करना और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार अभियान को प्रभावी बनाना रहेगा। गठित समिति में पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष एलआर नड्डा को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा दया राम सहोता, सतपाल वर्धन, रविंद्र लिली, संयोग कश्यप, विनोद सोनी, जोगिंद्र राव, प्रेम लाल खाची और अनिल कुमारी (मिंटू) सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं को समिति में शामिल किया गया है। बैठक में मौजूद नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर परिषद चुनावों को पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ लड़ेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर सक्रिय रहने और जनता के बीच जाकर स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के निर्देश भी दिए गए। शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल समस्या, पार्किंग, स्ट्रीट लाइट और अन्य जन सुविधाओं को चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनाए जाने पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि पार्टी नगर परिषद चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी और जनता के सहयोग से विकास को नई दिशा देने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed