सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime mews bilaspur

बंबर ठाकुर गोलीकांड : मुख्य शूटर अमन की हुई शिनाख्त परेड

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime mews bilaspur
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य शूटर अमन कुमार उर्फ काकू की शिनाख्त परेड पूरी हो गई है। अब पुलिस कोर्ट के आदेश के बाद रिमांड आदेश प्राप्त करने के लिए आवेदन करेगी ताकि आरोपी से आगे की पूछताछ की जा सके। अमन कुमार (20) पुत्र अशोक कुमार निवासी रटोली (रोहतक) को हरियाणा के रोहतक से प्रोडक्शन वारंट पर बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के लिए जेल भेज दिया गया। कोर्ट के आदेश के बाद जेल में करवाई गई शिनाख्त परेड में गवाहों ने स्पष्ट किया कि हमला करने वाला चौथा व्यक्ति ही अमन कुमार था। अब पुलिस कोर्ट के अगले आदेश के इंतजार में है। इस मामले में पहले ही 3 शूटरों समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वारदात 14 मार्च 2025 को हुई थी, जिसमें सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed