{"_id":"6a369349f6b14bc07208a6d6","slug":"dav-school-bilaspur-team-emerges-as-overall-winner-in-boxing-and-wrestling-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-162183-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बॉक्सिंग, रेसलिंग में डीएवी स्कूल बिलासपुर की टीम ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बॉक्सिंग, रेसलिंग में डीएवी स्कूल बिलासपुर की टीम ओवरऑल विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
डीएवी स्कूल बिलासपुर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
दो दिवसीय प्रतियोगिता में सात स्कूलों के 400 खिलाड़ी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में क्लस्टर स्तरीय दो दिवसीय डीएवी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में सात स्कूलों के 400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले दिन रोलर स्केटिंग, बॉक्सिंग और रेसलिंग की प्रतियाोगिता हुई, जिसमें डीएवी बिलासपुर ओवरऑल विजेता बना है।
इसमें बॉक्सिंग, चेस , रोलर स्केटिंग, टेबल टेनिस, कुश्ती, एथलेटिक्स आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। समारोह के मुख्यातिथि सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एवं डीएवी ग्रयोह के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर रहे। इस विशेष अवसर पर डीएवी लझियाणी के प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर और डीएवी बरमाणा की प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्यातिथि का डीएवी बिलासपुर की प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन ने पारंपरिक हिमाचली टोपी, मफलर और सुंदर फूलदान भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। पहले दिन हुए मुकाबलों में रोलर स्केटिंग में डीएवी बिलासपुर ने जीत हासिल की। बॉक्सिंग और रेसलिंग में भी ओवरऑल विजेता डीएवी बिलासपुर ही रहा। स्कूल प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य और खेल भावना की सराहना की।