फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Delegation met the Minister regarding issues in Kalyana Ward.

Bilaspur News: कल्याणा वार्ड की समस्याओं को लेकर मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Tue, 18 Aug 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Delegation met the Minister regarding issues in Kalyana Ward.
घुमारवीं में मंत्री राजेश धर्माणी से मिलने पहुंचे कल्याणा वार्ड के लोग। संवाद
मुख्य सड़क से जोड़ने, खेल परिसर और सामुदायिक भवन के निर्माण की रखी मांग
विज्ञापन

20 लाख से सड़क पक्की करवाने के लिए जताया आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड-4 कल्याणा में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर वार्ड का एक प्रतिनिधिमंडल डॉ सुरेश शर्मा के नेतृत्व में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में जलशक्ति विभाग की ओर से पानी की पाइप लाइन की लीकेज रोकने के लिए सड़क की गई खुदाई के बाद मार्ग बंद होने से लोगों को पेश आ रही परेशानी सहित वार्ड की अन्य समस्याओं को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान लक्ष्मी नारायण मंदिर और चैहड़ दंगल के साथ लगती सड़क को पक्का करने के लिए 20 लाख रुपये उपलब्ध करवाने पर प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश धर्माणी का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि सड़क के पक्का होने से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी। इस मौके पर डॉ. सुरेश शर्मा ने कहा कि कल्याणा वार्ड को सुंदर, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए अभी कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मंत्री के साथ वार्ड की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कल्याणा वार्ड को मुख्य सड़क से सीधे जोड़ने, वाचनालय खोलने, खेल परिसर विकसित करने और सामुदायिक भवन का निर्माण करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

उन्होंने वार्ड में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ओवरहेड टैंक बनाने तथा करीब 45 वर्ष पूर्व खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा निर्मित भंडार को मुख्य मार्ग पर स्थानांतरित करने का मामला भी उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन सुविधाओं के अभाव में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजेश धर्माणी ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी नारायण मंदिर और चैहड़ दंगल के साथ लगती सड़क को पक्का करने का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाएगा। साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया। इस मौके पर राज कुमार गौतम, हंस राज गौतम, राजेंद्र कुमार, मक्खन लाल, अमर सिंह, राजेंद्र गुप्ता सहित अन्य मौजूद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed