फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deliberations on strengthening the organization and public welfare schemes at the BJP training camp.

Bilaspur News: भाजपा प्रशिक्षण शिविर में संगठन की मजबूती और जनकल्याण योजनाओं पर मंथन

Sat, 11 Jul 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Deliberations on strengthening the organization and public welfare schemes at the BJP training camp.
शाहतलाई में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में विधायक रणधीर शर्मा को सम्मानित करते विधायक जीतर
शाहतलाई में दो दिवसीय शिविर संपन्न, 200 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

चार सत्रों में संगठन, मीडिया और भाजपा के इतिहास पर हुआ मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी

शाहतलाई (बिलासपुर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा का जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को शाहतलाई में संपन्न हो गया। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में आयोजित शिविर के दूसरे और अंतिम दिन चार सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन की कार्य पद्धति, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, मीडिया प्रबंधन और भाजपा के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की गई।


शिविर में जिलेभर से करीब 200 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रथम सत्र में भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी संजय टंडन ने संगठन की कार्य पद्धति पर विचार रखते हुए कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा सर्वोपरि है। पद से अधिक दायित्व महत्वपूर्ण है और सामूहिक निर्णय व समन्वय ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। दूसरे सत्र में प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। तीसरे सत्र में प्रदेश मीडिया प्रभारी करण नंदा ने मीडिया प्रबंधन के बदलते स्वरूप और जनसंपर्क को लेकर अपने विचार रखे। अंतिम सत्र में नयना देवी के विधायक रणधीर शर्मा ने भाजपा के इतिहास, विचारधारा और संगठन की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। समापन समारोह में झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए जिला अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल सहित जिला, झंडूता और शाहतलाई मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलना सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने वाला संगठन है। पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को अधिक सक्षम, अनुशासित और समाज के प्रति उत्तरदायी बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed