{"_id":"6a513da9872c2ec851032db4","slug":"students-conducted-a-cleanliness-drive-at-gehriwin-schoolstudents-conducted-a-cleanliness-drive-at-gehriwin-school-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-163454-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गेहड़वीं स्कूल में विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गेहड़वीं स्कूल में विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
डायरी की खबर का फोटोगेहड़वीं स्कूल परिसर में उगी घास की कटाई करते हुए विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहड़वीं स्कूल में विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गेहड़वीं में एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवियों ने परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कक्षाओं, खेल मैदान, विद्यालय परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व, प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभाव और स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों के बारे में भी जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य चमन पुरी ने कहा कि ऐसे अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन और सेवा भावना का विकास करते हैं। एनसीसी एएनओ अतुल सिंह एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने विद्यार्थियों से अपने घर, स्कूल, आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। संवाद
नखलेहड़ा स्कूल में विद्यार्थियों ने लगाए औषधीय पौधे
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नखलेहड़ा में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम ने बच्चों से इस बरसात के मौसम में एक विशेष आग्रह किया कि अपनी सेहत और स्वास्थ्य के साथ पढ़ाई का ध्यान रखें। साथ ही सभी बच्चे इस बरसात की छुट्टियों में एक-एक पौधा अपनी मां के नाम अवश्य लगाएं और जिन बच्चों के घर स्कूल के नजदीक हैं वह विद्यालय में आकर भी कोई औषधि वाला पौधा लगाएं। साथ ही अपने माता-पिता के साथ उस पौधे को लगाते हुए का फोटो अवश्य लें और भेजें। जिस प्रकार हमारी मां हमारी रक्षा करती है उसी प्रकार प्रकृति भी हमारी मां है तो एक पेड़ प्रकृति मां के लिए अवश्य लगाएं। इस दौरान स्कूल परिसर में विद्यार्थियों ने उगी घास और झाड़ियों की सफाई की। साथ ही फलदार और औषधीय पौधे भी लगाएं। संवाद
घुमारवीं कॉलेज में पीजीडीसीए की काउंसलिंग में पहुंचे 12 अभ्यर्थी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में पीजीडीसीए की सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन शुक्रवार को किया गया। काउंसलिंग में 12 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। काउंसलिंग की प्रक्रिया सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक चली। काउंसलिंग में अभ्यर्थियों के दस्तावेज मूल्यांकन का कार्य किया गया। काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों की पहली मेरिट सूची कॉलेज की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों की फीस 11 जुलाई से 13 जुलाई तक ऑनलाइन जमा होगी। दूसरी मेरिट सूची 14 जुलाई को निकाली जाएगी। अभ्यर्थी 15 जुलाई से 16 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते है। तीसरी मेरिट सूची 17 जुलाई को निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
आईटीआई बरठीं में दो पानी की टंकियां स्थापित
बिलासपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बरठीं में प्रशिक्षुओं के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता लंबे समय से एक महत्वपूर्ण एवं मूलभूत आवश्यकता थी। इस समस्या के समाधान हेतु संस्थान ने हाल ही में नई पेयजल सुविधा स्थापित की। इसके तहत संस्थान में एक हजार-एक हजार लीटर क्षमता की दो पानी की टंकियां स्थापित की गई और वाटर कूलरों को सुरक्षित रखने के लिए शेड का निर्माण भी किया गया है। इस कार्य में यूको बैंक बरठीं ने एक वाटर कूलर और पिडिलाइट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक वाटर प्यूरीफायर प्रदान कर सहयोग दिया। आईटीआई बरठीं ने यूको बैंक बरठीं और पिडिलाइट प्राइवेट लिमिटेड का इस नेक पहल एवं अमूल्य सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आपका यह योगदान न केवल संस्थान के प्रशिक्षुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रेरणादायक मिसाल भी प्रस्तुत करेगा। संवाद
रौड़ा में कल पांच घंटे बंद रहेगी बिजली
बिलासपुर। रौड़ा अनुभाग में बिजली की लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेडों की कांट-छांट का कार्य 12 जुलाई को किया जाएगा। इस कारण लुहणू वर्षा शालिका, गुरुद्वारा, रौड़ा सैक्टर-2, लुहणू खैरियां और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल-।। ई. रविंद्र चौधरी ने लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद
उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में साक्षात्कार 13 को
बिलासपुर। बारबेक नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड ने सामान्य ड्यूटी के 100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए 13 जुलाई को सुबह 10 बजे उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार 10वीं, 12वीं या डिप्लोमा पास होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ निशुल्क भोजन एवं आवास, पीएफ, ईएसआई, इंसेंटिव और कंपनी की अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। चयनित युवाओं को नौकरी के साथ-साथ मान्यता प्राप्त मेधावी यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा या डिग्री करने का अवसर भी मिलेगा। यह प्रशिक्षण और पढ़ाई पूरी तरह निशुल्क होगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर विश्वविद्यालय की ओर से प्रमाणपत्र, डिप्लोमा अथवा डिग्री भी प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र और दो नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे। संवाद
बिलासपुर की शालू ठाकुर ने मनवाया अभिनय का लोहा
बिलासपुर। बिलासपुर की शालू ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित शॉर्ट फिल्म एक थी पृथ्वी में अपने प्रभावशाली अभिनय से नई पहचान बनाई है। मंडी में आयोजित फेस्टिवल में फिल्म की पूरी टीम को उत्कृष्ट अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा ने प्रदान किया। मनाली प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले सतीश सूद के निर्देशन में बनी यह फिल्म पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश देती है। शालू ठाकुर ने बताया कि फिल्म भविष्य में पर्यावरण संकट की गंभीरता को दर्शाती है। इससे पहले वह वर्ष 2017 में मिसेज मनाली और 2018 में मिसेज इंडिया के साथ टाइमलेस ब्यूटी का खिताब भी जीत चुकी हैं। योगा साइंस और फूड एंड न्यूट्रिशन की पढ़ाई कर चुकी शालू महिलाओं को फिटनेस के प्रति भी जागरूक करती रही हैं। वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक और सौंदर्य प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभा रही हैं। संवाद
कोहलवीं, कुनाला आदि में कल सात घंटे बंद रहेगी बिजली
बिलासपुर। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 रविंद्र चौधरी ने बताया कि 12 जुलाई को चंगर अनुभाग में बिजली की लाइनों की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान कोहलवीं, कुनाला, पुलिस लाइन, लखनपुर, बलोह, लोक निर्माण विश्रामगृह धौलरा, लेकव्यू कैफे, बस अड्डा, धौलरा रोड़, पुलिस चौकी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रुप से बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद
मतवाना 68 लोगों का जांचा स्वास्थ्य
गेहड़वीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत लुहारवीं के मतवाना गांव में सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा के तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के 68 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। ग्रामीणों ने इस पहल का लाभ उठाते हुए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच करवाई। सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा के कोर्डिनेटर आशीष ठाकुर ने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य जांच शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की। संवाद
पंजगाईं में 12 व 13 जुलाई आठ घंटे बंद रहेगी बिजली
बिलासपुर। पंजगाईं अनुभाग के अंतर्गत 12 और 13 जुलाई को बिजली लाइनों की आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सन्नी जगोता ने बताया कि 12 जुलाई को सोलग, जुराशी, टंगार और जालपा सोलर प्लांट क्षेत्र में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं 13 जुलाई को टटोह, डिव हवानी, द्रोबड़ और आसपास के क्षेत्रों में इसी अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि यह शटडाउन मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और बोर्ड को सहयोग प्रदान करें।
बस चालक, परिचालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में एक निजी बस के चालक और परिचालक ने अपनी ईमानदारी से समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। सरकाघाट-घुमारवीं रूट पर चलने वाली कृष्णा प्राइवेट बस में यात्रा के दौरान एक यात्री के 10 हजार रुपये गिर गए। बस स्टाफ की सतर्कता और ईमानदारी के चलते यह रकम सुरक्षित उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचा दी गई। जानकारी के अनुसार सरकाघाट से घुमारवीं की ओर आ रही कृष्णा प्राइवेट बस में सफर कर रहे एक यात्री के 10 हजार रुपये अनजाने में बस के भीतर ही गिर गए। सफाई और जांच के दौरान जब बस चालक और परिचालक की नजर इन रुपयों पर पड़ी तो उन्होंने बिना किसी लालच के पहले पैसे सुरक्षित रखें और फिर यात्री की पहचान करने का प्रयास शुरू किया। चालक अशोक शर्मा और परिचालक अभिषेक ने पैसों के वास्तविक मालिक का पता लगाया और इसे पैसे वापस किए। इस अवसर पर निजी बस ड्राइवर यूनियन के प्रधान अनिल कुमार सहित अवतार, दीपक, हैप्पी, अनुज और सोनी भी मौजूद रहे। संवाद
सृष्टि शर्मा का स्कूल में हुआ भव्य स्वागत
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कॉमर्स की पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर (सह शिक्षा) की छात्रा सृष्टि शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में 8वां स्थान हासिल किया है। सृष्टि ने 500 में से 484 अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों और जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय पहुंचने पर छात्रा का शिक्षकों और विद्यार्थियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल ने सृष्टि शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि सृष्टि की मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं उपनिदेशक उच्च शिक्षा नरेश चंदेल और उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम ने भी छात्रा को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद