{"_id":"6a513c3c01bc89cf100717ee","slug":"mou-between-jhandutta-college-and-sri-sathya-sai-seva-organisation-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-163423-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता कॉलेज और श्री सत्य साई सेवा संगठन के बीच एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता कॉलेज और श्री सत्य साई सेवा संगठन के बीच एमओयू
विज्ञापन
झंडूता कॉलेज और श्री सत्य साई सेवा संगठन बिलासपुर ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर। स्रोत: कॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों के व्यक्तित्व विकास, कॅरिअर काउंसलिंग, पौधरोपण पर मिलकर करेंगे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय झंडूता और श्री सत्य साई सेवा संगठन बिलासपुर के बीच विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय कुमार और जिला श्री सत्य साई सेवा संगठन के अध्यक्ष प्रो. पीएल जनेऊ ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने विद्यार्थियों के हित में विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक और सेवा गतिविधियों को संयुक्त रूप से संचालित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस समझौते के तहत दोनों संस्थाएं छात्रों के व्यक्तित्व विकास, कॅरिअर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन, नशा उन्मूलन जागरूकता, स्वच्छ व सुंदर परिसर निर्माण, औषधीय एवं हर्बल पौधरोपण, रक्तदान शिविरों के आयोजन और अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए संयुक्त रूप से कार्य करेंगी। इसके अलावा कॉलेज परिसर को स्वच्छ, हरित एवं अध्ययन-अनुकूल वातावरण के रूप में विकसित करने पर भी विशेष बल दिया जाएगा। एमओयू के अनुसार श्री सत्य साई सेवा संगठन समय-समय पर विद्यार्थियों, शिक्षकों की आवश्यकता और रुचि के अनुरूप निशुल्क कार्यशालाएं, संगोष्ठियां एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और अन्य समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञों की ओर से मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। वहीं, झंडूता कॉलेज इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि यह एमओयू विद्यार्थियों के समग्र विकास और सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह समझौता दोनों संस्थाओं के मध्य दीर्घकालिक सहयोग, सामाजिक सरोकारों और विद्यार्थी-केंद्रित विकास कार्यक्रमों को नई दिशा प्रदान करेगा।