सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand raised for restoration of old pension and payment of pending allowances

Bilaspur News: पुरानी पेंशन बहाली और लंबित भत्तों के भुगतान की उठाई मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for restoration of old pension and payment of pending allowances
कुनिहार में प्रदेश विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के सदस्य। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ अर्की इकाई की बैठक में सदस्यों ने बुलंद की आवाज
Trending Videos

कहा- सरकार लंबित पदोन्नति फाइलों को जल्द दे मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ अर्की की बैठक रविवार को कुनिहार में इकाई अध्यक्ष संदीप गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष रणवीर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में संगठन की मजबूती के साथ तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित देनदारियों के भुगतान को लेकर सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। अप्रैल 2024 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए करीब 35 से 40 करोड़ रुपये की ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी की गई है, जिससे उन्हें राहत मिली है। प्रदेशाध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से विद्युत बोर्ड के लगभग 7500 तकनीकी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना जल्द बहाल करने की मांग की। उन्होंने उम्मीद जताई कि बजट सत्र में इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। संघ ने मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित पदोन्नति फाइलों को शीघ्र मंजूरी देने, फील्ड कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया को स्थानीय कंट्रोल कैडर को सौंपने और रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग भी उठाई। संघ ने चेतावनी दी कि अप्रैल 2024 से तकनीकी कर्मचारियों का ओवरटाइम और मोबाइल भत्ता लंबित है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। समय पर भुगतान नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता अपनाने की बात कही गई। इसके अलावा भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन से प्रभावित करीब 350 कर्मचारियों के मुद्दे को भी उठाया गया। सुरक्षा उपकरणों के संबंध में बताया गया कि हाई वोल्टेज डिटेक्टर, सेफ्टी बेल्ट और टेलिस्कोपिक लैडर की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही कर्मचारियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed