सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drivers are facing problems due to the dilapidated road

Bilaspur News: खस्ताहाल सड़क से वाहन चालकों को झेल रहे परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Drivers are facing problems due to the dilapidated road
विज्ञापन
सड़क पर लंबे समय से गिरा है डंगा, लोगों ने उठाई शीघ्र मरम्मत की मांग
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बैहना जट्टां की बैहना से बैरी दड़ोला संपर्क मार्ग खस्ताहाल होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह सड़क फोरलेन से शुरू होती है और सड़क पर डंगा लंबे समय से गिर चुका है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी इकठ्ठा हो जाने से सड़क तालाब बन जाता है।
रोजाना वाहनों की आवाजाही से सड़क मार्ग धीरे-धीरे सिकुड़ता जा रहा है। विभाग ने समय पर इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। फोरलेन से बैरी दड़ोला तक यह सड़क पर करीब दो किलोमीटर लंबी है। निजी और सरकारी बसों में स्कूली बच्चों का आना जाना रहता है। हालांकि स्थानीय महिला मंडल ने लोक निर्माण विभाग को इस समस्या बारे अवगत कराया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं इस संपर्क सड़क मार्ग से करीब तीन हजार की आबादी लाभान्वित होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का डंगा लंबे समय से गिरा हुआ है लेकिन लेकिन विभाग द्वारा लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। स्थानीय महिला मंडल प्रधान किरण चंदेल, रंजना कुमारी, माया देवी, अलका चंदेल, कांता देवी, प्रकाश चंदेल, राज कुमार चंदेल, सुख देव चंदेल, मुख्तयार सिंह, रतन सिंह, कर्मबीर चंदेल, सहित अन्य लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क मार्ग की दशा सुधारने और डंगा लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन झंडूता के सहायक अभियंता नितेश शर्मा ने बताया कि लोगों की सड़क मार्ग और डंगे से संबंधित जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि सड़क की दशा सुधार दी जाएगी, और डंगे लगाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा है कनिष्ठ अभियंता को मौके का जायजा लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed