{"_id":"69c3e2838aeff315590aadef","slug":"stray-dogs-were-vaccinated-in-syahola-panchayat-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-156700-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्याहोला पंचायत में लावारिस कुत्तों को लगाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्याहोला पंचायत में लावारिस कुत्तों को लगाई वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
स्याहोला में कुत्ते को वैक्सीन लगाते हुए। संवाद
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने विभाग से उठाई थी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। दावीं घाटी की ग्रात पंचायत स्याहोला के उपरला स्याहोला व मंझोत के लावारिस कुत्तों को वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू हो गया है। उप निदेशक पशुपालन विभाग डॉ विनोद कुंदी के निर्देश पर पशु औषधालय स्याहोला की फार्मासिस्ट स्वीटी ठाकुर ने ग्रामीणों के सहयोग से लावारिस कुत्तों को वैक्सीन लगाई।
बता दें कि इन कुत्तों को एक अन्य कुते ने काटा था, जिसे ग्रामीणों ने मार दिया था। लोगों को आशंका थी कि वह कुत्ता पागल था और उस कुते की इन कुत्तों के साथ झड़प हुई थी। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय लोगों ने विभाग से वैक्सीन लगाने की गुहार लगाई थी। उक्त कुत्ते ने गांव के दो लोगों को भी काटा था। यहां पर दो सरकारी, एक निजी स्कूल और दो आंगनवाड़ी केंद्र है। बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए यह जरूरी हो गया था कि इन लावारिस कुत्तों को वैक्सीन लगवाई जाए। इस मौके पर जुखाला पंचायत के पूर्व प्रधान मुंशी राम ठाकुर, स्याहोला पंचायत की पूर्व प्रधान नरेंद्रा बलोरिया, पूर्व उपप्रधान गोपाल शर्मा, मनोहर लाल ठाकुर आदि ने विभाग का आभार व्यक्त किया।
Trending Videos