सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Shahtalai temple trust received donations worth Rs 55.5 lakh in ten days.

Bilaspur News: शाहतलाई में दस दिन में मंदिर न्यास को प्राप्त हुआ 55.5 लाख रुपये का चढ़ावा

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Shahtalai temple trust received donations worth Rs 55.5 lakh in ten days.
विज्ञापन
11 लाख रुपये ऑनलाइन माध्यम से हुए प्राप्त
Trending Videos

डेढ़ लाख श्रद्धालु अभी तक कर चुके हैं दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में स्थित उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालकनाथ मंदिर शाहतलाई में चल रहे चैत्र मेले में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। मेले के बीच में अब तक चढ़ावे के आंकड़े काफी प्रभावशाली हैं, जो भक्तों की गहरी श्रद्धा को दर्शाते हैं। चैत्र मेले 14 मार्च से शुरू हुए हैं।
एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा ने बताया कि मंदिर में अब तक लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। चढ़ावे के मामले में नकद भेंट 44 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है, जबकि ऑनलाइन माध्यम से साढ़े 11 लाख रुपये की अतिरिक्त दान राशि प्राप्त हुई है। कुल मिलाकर मेले में अब तक 55.5 लाख रुपये से अधिक का चढ़ावा चढ़ चुका है। उन्होंने आगे बताया कि चैत्र मेला का आधा समय बीत चुका है और अभी 15 से 20 दिन तक मेला जारी रहेगा। इस दौरान चढ़ावे में और वृद्धि होने की संभावना है। मेले की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं और प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बाबा बालकनाथ जी के इस धाम में चैत्र मास के मेले के दौरान भक्त मुख्य रूप से रोट, लस्सी, नगद और अन्य प्रसाद चढ़ाते हैं। ऑनलाइन दान की सुविधा से दूर दराज के भक्त भी आसानी से अपनी श्रद्धा अर्पित कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed