पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Differently-abled persons dropped from Sahara pension scheme demand jobs or restoration of pension.

Bilaspur News: सहारा पेंशन से बाहर किए दिव्यांग, बोले-रोजगार दें या पेंशन बहाल करें

Thu, 02 Jul 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Differently-abled persons dropped from Sahara pension scheme demand jobs or restoration of pension.
जिले में दिव्यांग संगठनों ने सरकार पर उपेक्षा का लगाया आरोप
विज्ञापन


पेंशन बढ़ाने और रिक्त पद भरने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। दिव्यांगजनों ने सहारा पेंशन योजना से बड़ी संख्या में लाभार्थियों को बाहर किए जाने पर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सामर्थ्य हमारी पहचान संस्था के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता लग्नेश कुमार, दिव्यांग कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार और सचिव रचना कुमारी ने कहा कि सरकार दिव्यांग कल्याण के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर दिव्यांगों को अपेक्षित सहायता नहीं मिल रही।
उन्होंने आरोप लगाया कि सहारा पेंशन बंद होने से हजारों दिव्यांग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। लग्नेश कुमार ने कहा कि पिछली सरकार की ओर से शुरू की सहारा पेंशन का लाभ एक वर्ष से नहीं मिल रहा। अब अधिकांश दिव्यांगों को योजना से बाहर कर इसका दायरा केवल गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों तक सीमित कर दिया गया है। इससे दवाइयों और रोजमर्रा के खर्च पूरे करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार रोजगार उपलब्ध नहीं करा सकती, तो कम से कम पहले की तरह सभी दिव्यांगों को सहारा पेंशन का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान दिव्यांगों ने आर्थिक परेशानियां साझा कीं। उनका कहना था कि हर महीने दवाइयों पर हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं, जबकि परिवार की आय बेहद सीमित है। सहारा पेंशन बंद होने से कई लोगों को इलाज बीच में छोड़ने की मजबूरी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग संगठनों ने प्रदेश दिव्यांग कल्याण बोर्ड की बैठक शीघ्र बुलाने, विभागों में दिव्यांग कोटे के रिक्त पद बैकलॉग के आधार पर भरने तथा छह जुलाई 2022 की पदोन्नति संबंधी अधिसूचना को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की।

संगठनों ने सभी दिव्यांगों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन समान रूप से कम से कम तीन हजार रुपये प्रतिमाह करने की भी मांग उठाई। उनका कहना था कि वर्तमान में 70 से 100 प्रतिशत दिव्यांगता वाले लोगों को 1700 रुपये, जबकि अन्य दिव्यांगों को 1150 रुपये मासिक पेंशन मिल रही है। सरकार 100 प्रतिशत दिव्यांगता की शर्त समाप्त कर सभी दिव्यांगों को समान पेंशन और समान अधिकार सुनिश्चित करे। इससे पहले दिव्यांगजनों ने बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed