{"_id":"6a4658741c84d0f988066e35","slug":"information-provided-on-career-counseling-and-the-curriculum-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-162908-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कॅरिअर काउंसलिंग, पाठ्यक्रम की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कॅरिअर काउंसलिंग, पाठ्यक्रम की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं कॉलेज में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन/इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने की।
प्राचार्य ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रमों, समय-सारिणी, महाविद्यालय की गतिविधियों, कॅरिअर एवं काउंसिलिंग, छात्रवृत्ति योजनाओं, महाविद्यालय की वेबसाइट, छात्रावास, नशा उन्मूलन, एंटी-रैगिंग नियमों, शालीन वेशभूषा, पुस्तकालय एवं ई-संसाधनों, सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र, एनसीसी, एनएसएस, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों, रेड रिबन क्लब तथा प्रतिबंधित क्षेत्रों में मोबाइल फोन के उपयोग संबंधी नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार, डॉ. बासु देव, डॉ. पुष्पेंद्र, डॉ. जीवेश, डॉ. बलबीर, प्रो. रमेश, प्रो. कविता और प्रो. पूनमा ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।