Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Bilaspur: Shri Naina Devi Shravan Ashtami Fair to be held from August 13 to 22 Meeting held under the chairmanship of Deputy Commissioner Rahul Kumar
{"_id":"6a4797f4f4271346a80eb327","slug":"video-bilaspur-shri-naina-devi-shravan-ashtami-fair-to-be-held-from-august-13-to-22-meeting-held-under-the-chairmanship-of-deputy-commissioner-rahul-kumar-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: 13 से 22 अगस्त तक लगेगा श्री नयनादेवी श्रावण अष्टमी मेला उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: 13 से 22 अगस्त तक लगेगा श्री नयनादेवी श्रावण अष्टमी मेला उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक
बिलासपुर। 13 से 22 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्री नयनादेवी श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मातृ आंचल भवन में उपायुक्त एवं मंदिर ट्रस्ट आयुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अभिषेक धीमान भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने सभी विभागों को समय रहते व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। मेले के दौरान सुरक्षा के लिए 400 से अधिक पुलिस एवं सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र को नौ सेक्टरों में बांटकर प्रत्येक में सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। बस अड्डे से मंदिर तक छह बैरिकेड लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए छह चिकित्सा सहायता केंद्र, तीन प्रमुख स्थानों पर यातायात बैरियर, विशेष बस सेवाएं, सीसीटीवी निगरानी, तीन एलईडी स्क्रीन तथा एक हजार लोगों की क्षमता वाला जर्मन हैंगर स्थापित किया जाएगा। प्रशासन ने ग्रीन मेला अभियान के तहत प्लास्टिक के उपयोग पर रोक और स्वच्छता पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए हैं। खाद्य पदार्थों की नियमित जांच, निर्बाध पेयजल व बिजली आपूर्ति तथा आपदा से निपटने के लिए क्यूआरटी की तैनाती भी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।