{"_id":"6a3682cd6822784c0403f57f","slug":"disarray-at-the-garamod-entry-tax-barrier-leads-to-increased-inconvenience-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162141-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गरामोड़ एंट्री टैक्स बैरियर पर अव्यवस्थाओं से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गरामोड़ एंट्री टैक्स बैरियर पर अव्यवस्थाओं से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
गरामोड़ टोल बैरियर पर लगा जाम और मौके पर बातचीत करते वाहन चालक। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने नाका स्थानांतरित करने की उठाई मांग
गर्मी में जाम लगने के कारण और बढ़ रही समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरामोड़ स्थित हिमाचल प्रदेश एंट्री टैक्स बैरियर एक बार फिर विवादों में आ गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बैरियर पर तैनात कर्मचारी बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों से निर्धारित 100 रुपये के बजाय 125 रुपये वसूल रहे हैं। वहीं गर्मी के मौसम में यहां लगने वाले लंबे जाम से वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस ठेकेदार को टैक्स वसूली का कार्य सौंपा गया है, उसने सुविधा के नाम पर कोई विशेष व्यवस्था नहीं की है। आरोप है कि बैरियर पर कार्यरत कर्मचारियों के पास न तो पहचान पत्र हैं और न ही कोई निर्धारित वर्दी। ऐसे में कोई भी व्यक्ति मशीन लेकर टैक्स वसूली करता दिखाई देता है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शनिवार को भी बैरियर पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिससे लोगों में रोष देखा गया। वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्थानीय निवासी रामकुमार शर्मा और सतीश शर्मा ने बताया कि जहां एंट्री टैक्स बैरियर स्थापित किया गया है, वहां सड़क पर काफी खड़ी चढ़ाई है। वाहनों की गति धीमी होने और टैक्स वसूली में लगने वाले समय के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है। उन्होंने कहा कि जाम के दौरान लगातार बजने वाले वाहनों के हार्न से आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा आए दिन वाहन चालकों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी और विवाद की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे पहले भी प्रदेश सरकार से इस एंट्री टैक्स बैरियर को किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से जनहित में समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।