{"_id":"69f5ee240d3199797b04cafc","slug":"district-council-elections-ward-wise-nomination-system-fixed-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159081-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद चुनाव: वार्डवार नामांकन व्यवस्था तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद चुनाव: वार्डवार नामांकन व्यवस्था तय
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 02 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं, झंडूता, सदर व श्री नयना देवी जी में बनाए नामांकन केंद्र
7, 8 व 11 मई को नामांकन, 26, 28 व 30 मई को मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में जिला परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन ने निर्वाचन क्षेत्रवार नामांकन व्यवस्था तय कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी 14 वार्डों के लिए अलग-अलग उपमंडल अधिकारी (ना०) कार्यालयों में नामांकन केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
जिले में जिला परिषद के तहत घंडालवीं, गाहर, कुठेड़ा, ननावां, बड़गांव, रोहल, जेजवीं, जांगला, बामटा, बरमाणा, नम्होल, जुखाला, स्वाहण और कोटखास वार्ड शामिल हैं। अधिसूचना के अनुसार घंडालवीं, गाहर, कुठेड़ा व ननावां वार्डों के अभ्यर्थी उपमंडल अधिकारी (ना०) घुमारवीं कार्यालय में नामांकन करेंगे। बड़गांव, रोहल, जेजवीं और जांगला वार्डों के लिए नामांकन उपमंडलाधिकारी (ना०) झंडूता कार्यालय में होगा। वहीं बामटा, बरमाणा, नम्होल और जुखाला वार्डों के अभ्यर्थी उपमंडल अधिकारी (ना०) सदर, बिलासपुर कार्यालय में अपने नामांकन पत्र जमा करेंगे। स्वाहण और कोटखास वार्डों के लिए नामांकन उपमंडल अधिकारी (ना०) श्री नयना देवी जी कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन पत्र 7, 8 और 11 मई को सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संबंधित कार्यालयों में लिए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 12 मई को सुबह 10 बजे से की जाएगी, जबकि 14 व 15 मई को अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद चुनाव के लिए मतदान 26, 28 और 30 मई को संबंधित वार्डों में कराया जाएगा। मतगणना 31 मई 2026 को सुबह 9 बजे से शुरू होगी और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos