फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Divyanshi from Kothipura School selected for the SAI Water Sports Training Centre.

Bilaspur News: कोठीपुरा स्कूल की दिव्यांशी का साई वाटर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में हुआ चयन

Fri, 31 Jul 2026 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Divyanshi from Kothipura School selected for the SAI Water Sports Training Centre.
कोठीपुरा स्कूल की दिव्यांशी का साई वॉटर स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में हुआ चयन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा की छात्रा दिव्यांशी ने खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। जिले के संग्रीथिन निवासी जसपाल शर्मा की पुत्री दिव्यांशी का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के वाटर स्पोर्ट्स एक्सटेंशन सेंटर, बरमाणा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नियमित प्रशिक्षार्थी के रूप में हुआ है। भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर की ओर से जारी प्रवेश पत्र के अनुसार दिव्यांशी का चयन निर्धारित चयन प्रक्रिया के तहत किया गया है। प्रवेश पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि चयनित छात्रा अपने माता-पिता अथवा अभिभावक के साथ 6 अगस्त या उससे पहले साई ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर में सहायक निदेशक एवं केंद्र प्रभारी के समक्ष रिपोर्ट करनी होगी। दिव्यांशी की इस सफलता पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा की प्रधानाचार्य, शिक्षकों और स्टाफ ने खुशी जताई है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी छात्रा और उसके परिवार को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed