फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drug trade on the four-lane highway: Seven arrested with 56.37 grams of 'Chitta'

Bilaspur News: फोरलेन पर नशे का खेल, 56.37 ग्राम चिट्टे के साथ सात गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Drug trade on the four-lane highway: Seven arrested with 56.37 grams of 'Chitta'
पट्टा के पास तीन मामलों में पुलिस की कार्रवाई, कार और बाइक सवारों से बरामद हुआ नशा
विज्ञापन

मंडी, दिल्ली और हरियाणा के आरोपी पकड़े

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने फोरलेन पर पट्टा के पास तीन अलग-अलग मामलों में 56.37 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
पहले मामले में नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर की कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 22.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान अनमोल प्रीत सिंह निवासी टारना रोड, तहसील सदर मंडी, रोहित निवासी गांव व डाकघर सरद्वारा, तहसील बल्ह मंडी और माहिर मल्होत्रा निवासी जवाहरनगर खलियार, तहसील सदर मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में एक बाइक को जांच के लिए रोका गया जिस पर दो युवक सवार थे। शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई और उनके कब्जे से 17.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान राजेंद्र कुमार निवासी गांव मनारू, डाकघर नोहली, तहसील जोगिंद्रनगर मंडी और सुमन कुमार निवासी गांव चिल्ला, सरोदा खादर, पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तीसरे मामले में टीम ने टैक्सी नंबर कार को जांच के लिए रोका गया। कार में दो युवक सवार थे। कार की तलाशी लेने पर 16.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान सोनू निवासी गांव व डाकघर जागसी, तहसील गुहाना, जिला सोनीपत और अंकित निवासी गांव पलड़ी, तहसील पानीपत हरियाणा के रूप में हुई है।


कोट

नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। चिट्टा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मामलों में जुड़े बैकवर्ड लिंकेज की भी गहनता से जांच की जा रही है, ताकि नशे की सप्लाई के पूरे नेटवर्क तक पहुंचा जा सके।
-अभिषेक धीमान,पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed