{"_id":"6a8496fbf8568cba0f0dcf7b","slug":"recruitment-after-four-years-age-limit-exceeded-barred-from-the-exam-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165810-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चार साल बाद भर्ती, उम्र बढ़ी तो परीक्षा से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चार साल बाद भर्ती, उम्र बढ़ी तो परीक्षा से बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असिस्टेंट प्रोफेसर के पात्र अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से अनारक्षित वर्ग को आयु में छूट देने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को लेकर अनारक्षित श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों ने आयु सीमा में छूट देने की मांग उठाई है। इस संबंध में गीता शर्मा, अनुपमा और निशा सहित अन्य ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने का अवसर देने की मांग की है।
गीता शर्मा ने कहा कि असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए संबंधित विज्ञापन अप्रैल 2022 में जारी हुआ था। इसके बाद करीब चार वर्ष का लंबा अंतराल हो गया। इस दौरान कई ऐसे अभ्यर्थी हैं, जो उस समय निर्धारित आयु सीमा में पात्र थे, लेकिन अब अधिक आयु होने के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में पात्रता परीक्षा पास करने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में बैठने के लिए आयु संबंधी शर्त लागू होने से कई योग्य उम्मीदवार अवसर से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अनारक्षित श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों को भी विशेष आयु छूट प्रदान कर इस परीक्षा में शामिल होने का एक अवसर दिया जाए, ताकि लंबे समय से तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के हित सुरक्षित हो सकें।