{"_id":"6a8495156a013cc704038efb","slug":"yuva-morcha-is-the-organizations-energy-and-future-strength-katwal-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165781-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा मोर्चा संगठन की ऊर्जा और भविष्य की शक्ति : कटवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा मोर्चा संगठन की ऊर्जा और भविष्य की शक्ति : कटवाल
विज्ञापन
झंडूता में आयोजित भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते विधायक। स्रोत: भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो की बैठक में संगठन विस्तार और जनसेवा पर जोर, एबीवीपी ने फीस वृद्धि के विरोध में सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा संगठन की ऊर्जा, गति और भविष्य की मजबूत शक्ति है। मंगलवार को झंडूता मंडल भाजयुमो की बैठक में उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क, जनसेवा और संगठन विस्तार पर ध्यान देना चाहिए। मंडल से बूथ स्तर तक युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। युवा रोजगार पाने के साथ रोजगार देने, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाएं। एबीवीपी की झंडूता इकाई ने अध्यक्ष शीतल शर्मा की अगुवाई में विधायक को फीस वृद्धि के विरोध में ज्ञापन सौंपा। कटवाल ने विद्यार्थियों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि शिक्षा सुलभ और छात्र हितैषी होनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि मांग को प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष उठाया जाएगा।