फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two biological brothers cleared the JBT commission exam; their dream of becoming teachers has come true.

Bilaspur News: दो सगे भाइयों ने पास किया जेबीटी कमीशन, शिक्षक बनने का सपना हुआ साकार

Tue, 18 Aug 2026 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Two biological brothers cleared the JBT commission exam; their dream of becoming teachers has come true.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। ग्राम पंचायत ननावां के गांव ग्वालमुठानी निवासी मनोज कुमार और गीता देवी के परिवार में खुशी का माहौल है। उनके दोनों बेटे पंकज शर्मा और तनुज शर्मा ने एक साथ जेबीटी कमीशन परीक्षा उत्तीर्ण कर शिक्षक बनने का सपना साकार किया है। एक ही चयन प्रक्रिया में दोनों सगे भाइयों के चयन से क्षेत्र में भी चर्चा है। दोनों भाई निजी अकादमी में शिक्षक के रूप में सेवाएं देने के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। दिन में विद्यार्थियों को पढ़ाने के बाद समय निकालकर परीक्षा की तैयारी करते थे। दोनों ने एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हुए साथ पढ़ाई की और नियमित मेहनत जारी रखी। पंकज और तनुज ने सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय कर नियमित पढ़ाई और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। दोनों भाइयों की सफलता पर जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रोमिला चंदेल, पंचायत प्रधान वंदना गौतम, उपप्रधान बलदेव सहित पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों भाइयों की उपलब्धि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed