फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Body of 70-year-old man found in Gobind Sagar Lake.

Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव

Tue, 18 Aug 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Body of 70-year-old man found in Gobind Sagar Lake.
भोरंज से लापता थे अभिया राम, परिजनों ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत स्वाहण के गांव बाग मेहला के समीप गोबिंद सागर झील में मंगलवार को 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्वारघाट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। मृतक की पहचान अभिया राम (70) पुत्र स्वर्गीय लालू राम निवासी गांव फकरूही, डाकघर हनोह, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिया राम के लापता होने की शिकायत परिजनों ने पुलिस थाना भोरंज में दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को तलाश के दौरान गोबिंद सागर झील में उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed